कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर छिबरामऊ महोत्सव समिति द्वारा युवाओं में चेतना जागृत करने के उद्देश्य से 12 से 18 जनवरी तक 'युवा चेतना सप्ताह' का आयोजन किया जाएगा। सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम इंडोर कैंपस में आयोजित होंगे। इस दौरान कला, संस्कृति, समाज, राजनीति, तकनीकी, पर्यावरण और खेल जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय युवा प्रतिभाओं को 'नगर रत्न सम्मान' प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। महोत्सव समिति के संस्थापक गौरव त्रिपाठी अमर ने वालेंटियर टीम को कार्यक्रम की रूपरेखा समझाते हुए बताया कि युवा सप्ताह का शुभारंभ 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस से होगा। इसके बाद क्रमवार 13 जनवरी को भाषण प्रतियोगिता, 14 जनवरी को निबंध एवं स्लोगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.