कन्नौज, अगस्त 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर छिबरामऊ में सरकारी, गैर सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। तहसील परिसर में विधायक अर्चना पांडेय ने ध्वजारोहण कर देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे और बार एसोसिएशन में अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। सुभाष अकादमी, सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी, सुप्रभाष अकादमी, जेएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेएसआईटीएम, किड्जी, श्रीआरएसलाल देवकी ग्लोबल स्कूल और सेंट पॉल्स स्कूल समेत विभिन्न संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने बैंड की धुन पर तिरंगा रैली निकाली, जबकि सेंट पॉल्स स्कूल में नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्वतंत्रता सेनानी जुगल किशोर सक्सेना को किया नमन ...