कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बाह्य न्यायालय छिबरामऊ परिसर में आज लोक अदालत का शुभारंभ न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर लोक अदालत को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण कर न्यायालयों में लंबित वादों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इससे वादकारियों को त्वरित और सुलभ न्याय मिलता है। इस अवसर पर सिविल जज नंदनी उपाध्याय, अपर सिविल जज अंकुश श्रीवास्तव, बार एसोसिएशन के महासचिव पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव दुबे, उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र या...