लातेहार, अप्रैल 12 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के विस्थापन को लेकर अब मामला गर्माता जा रहा है। रविवार को आयोजित एक बड़ी बैठक में ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर स्टेशन हटाया गया तो जोरदार आंदोलन होगा। बैठक का आयोजन छिपादोहर स्थित मुख्य बाजार के रामनवमी शेड में हुआ। बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना जनहित और स्थानीय जरूरतों को समझे जंगली जानवरों कि सुरक्षा का हवाला देकर स्टेशन को हटाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे क्षेत्र की हजारों की आबादी सीधे प्रभावित होगी। लोगों का कहना है कि यह फैसला न सिर्फ गलत है, बल्कि आम जनता के साथ अन्याय भी है। ग्राम प्रधान मंदीप सिंह के संचालन में हुई इस बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाने की रण...