लातेहार, जून 15 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। टुंडी के विधायक सह सतारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो रविवार को छिपादोहर पहुंचे। उनके आगमन पर झामुमो कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक के समक्ष छिपादोहर रेलवे स्टेशन के संभावित विस्थापन का मुद्दा उठाया।

स्थानीय नागरिकों की चिंता लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र की जनता के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है और इसके विस्थापन से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने स्टेशन को वर्तमान स्थान पर ही यथावत रखने की मांग करते हुए सरकार से इस संबंध में पुनर्विचार करने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और चिंताओं को राज्य सरकार तथा...