लातेहार, मार्च 17 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। जंगल से भटककर आए एक हिरण के शावक को मंगलवार सुबह एक ग्रामीण ने आवारा कुत्तों के झुंड से बचाकर वन विभाग को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह एक हिरण का बच्चा जंगल से निकलकर छिपादोहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया। उसे देख आसपास मौजूद आवारा कुत्तों का झुंड उसके पास पहुंच गया और उस पर हमला करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्रामीण उपेंद्र ठाकुर की नजर हिरण के शावक पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों के चंगुल से हिरण के बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने हिरण के शावक को छिपादोहर वन कार्यालय में पहुंचा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.