लातेहार, मार्च 10 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में ईंधन की कमी के कारण इन दिनों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार से पंप कर्मियों ने ईंधन समाप्त होने का हवाला देते हुए पंप को बंद कर दिया है। पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण दोपहिया वाहन चालक मजबूर होकर खुदरा दुकानों से अधिक कीमत पर पेट्रोल खरीद रहे हैं। वहीं अन्य वाहन मालिक भी अपने वाहनों को चलाने के लिए दूसरे स्थानों से डीजल लाकर काम चला रहे हैं। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में पेट्रोल पंप संचालक के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द पंप पर ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आम लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...