लातेहार, अगस्त 1 -- लातेहार। छिपादोहर थाना पुलिस ने हरातु पंचायत के लादी गांव में आदिम जनजाति समाज के कोरवा, परहिया तथा अनुसूचित जनजाति के उरांव एवं खेरवार समाज के लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायन-बिसाही प्रथा, बाल विवाह, नशापान, अंधविश्वास, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए डायल-112 की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इसके बाद मुंडू, कोरवामड़य, चुंगरु, चहल, हेहेगड़ा और मंगारदाही क्षेत्रों में एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया। ग्राम हेहेगड़ा के हरिजन टोला एवं भुईयां टोला में भी स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद कर उन्हें कानून और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...