लातेहार, जून 8 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। छिपादोहर सरकारी अस्पताल पिछले एक साल से डॉक्टर के बिना संचालित हो रहा है। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य बीमारी से लेकर आपात स्थिति तक में लोगों को दूसरे शहरों के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं और दूर-दराज के ग्रामीणों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...