लखीसराय, जून 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़ चौक प्रखंड के तेतरहट गांव में गुरुवार को छिपकली गिरी दूध पीने से महिला के गंभीर रूप से तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान तेतरहट गांव निवासी मनोज शर्मा की 44 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने बताया कि गर्म दूध में गिरने के कारण छिपकली मरकर नीचे बर्तन में बैठ गई थी। अनजाने में उस दूध को पी लिया उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इधर इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ विकास झा ने बताया कि इलाज के बाद पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : छिपकली गिरी दूध पीने से महिला बीमार यह भी पढ़ें- एक महिला सर्पदंश की हुई शिकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...