वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी। बीएचयू के छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बुधवार को खाने में छिपकली मिलने के बाद गुरुवार को पराठा में शीशा का टुकड़ा मिला। यह घटना न्यू पीएचडी गर्ल्स हॉस्टल में हुई। यहां एक छात्रा के पराठे में शीशे का टुकड़ा निकला। छात्राओं का आरोप है कि भोजन में गड़बड़ी की शिकायत पर वार्डन ने गंभीरता नहीं दिखाई। पराठा में शीश निकलने को उन्होंने सामान्य बात करार दिया। छात्राओं की नाराजगी बढ़ते देख उन्होंने मेस मैनेजर से इस संबंध में बात करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि गत बुधवार को ही बीएचयू के डालमिया छात्रावास की मेस संख्या चार में बनी सब्जी में छिपकली मिली थी। यह भी पढ़ें- बीएचयू हॉस्टल में सब्जी में निकली मरी छिपकली, छात्र आक्रोशित, बंद कराया मेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...