छिन्नमस्तिका भगवती की महिमा अपरंपार, नवरात्र में उमड़ते हैं श्रद्धालु
सुपौल, अक्टूबर 17 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र के राजपुर गांव से सटे नेपाल के सप्तरी जिले के सखड़ा गांव में स्थित छिन्नमस्तिका भगवती मंदिर की महिमा अपरंपार है। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही मंदिर की रौनक बढ़ जाती है। मान्यता है कि मां के दरबार में सच्चे मन से माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। नेपाल के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठों में शामिल इस मंदिर में सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। चार सिद्ध शक्तिपीठों में है विशेष स्थान यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल की साझा आस्था का केंद्र है मां वागेश्वरी मंदिरसिद्ध शक्तिपीठ की मान्यता सखड़ा स्थित छिन्नमस्तिका भगवती मंदिर को सखड़ेश्वरी भगवती के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की धार्मिक महत्ता को देखते हुए वर्ष 2010 में नेपाल के आध्यात्मिक पीठाधीश्वर महाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.