जौनपुर, अप्रैल 28 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ बाजार के समीप हाइवे पर बुलेट सवार दो बदमाशों ने पर्स और मोबाइल छिनने का प्रयास किया। इसमें असफल होने पर बाइक सवार युवक की पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने बुलेट सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई। जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार निषाद ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया की शनिवार को बदलापुर की तरफ से एक बरात से वापस घर जा रहा था। घटनास्थल के समीप पहुचा था तभी बुलेट सवार दो युवकों ने मेरी बाइक को रोककर मोबाइल और पर्स छिनने का प्रयास किया। प्रयास में असफल होने पर उक्त लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के बाद पहुंचे पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.