छिनैती गैंग का सरगना रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ा
कानपुर, जून 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीआरपी सेंट्रल स्टेशन के प्रभारी ओम नारायण सिंह ने आउटर पर ट्रेन के स्लो होने पर छीनाझपटी करने वाले गैंग के सरगना को पकड़ लिया है। इसके साथ उसके साथी को भी पकड़ा गया है। इन दोनों लुटेरों के कब्जे से तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है। कानपुर सेंट्रल जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर गश्त के दौरान हैरिसगंज पुल के उस पार रेलवे पटरी किनारे दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दिखे। टोकने पर भागने लगे तो दौड़ा कर पकड़ा गया। इनके कब्जे से तीन मोबाइल मिले। पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई। मोबाइल के कागज मांगे तो नहीं दिखा सके। पता चला कि तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.