बलिया, अप्रैल 8 -- बलिया, संवाददाता। रेवती पुलिस ने चोरी और झपट्टामारी करने के तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल, नगदी, चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।रेवती थाना क्षेत्र के बलिहार निवासी मंगल मिश्र ने पुलिस को बताया था कि 31 मार्च को अपने भतीजा विपिन के साथ निर्माणाधीन ग्रीनफिल्ड-वे पर नवकागांव-बलिहार बार्डर पर खड़ा था। हम दोनों मोबाइल में क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गये। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने रेवती थाना क्षेत्र के नई बस्ती दिघार निवासी गोलू शाह, छेरडीह निवासी नितिश कुमार तथा नवकागांव निवासी मोनू सिंह को कोलनाला के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने ग्रीनफील्ड-वे पर...