नोएडा, जून 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने स्नेचिंग के मामले में दोषी को डेढ़ वर्ष की सजा सुनाई। बुलंदशहर निवासी आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ नोएडा सेक्टर-113 कोतवाली में स्नेचिंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष छह माह के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना जमा न करने पर दोषी को 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल की सज़ा यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़ में अभियुक्त को तीन साल की जेल यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़ में अभियुक्त को तीन साल की जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...