गंगापार, मार्च 29 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा स्थित एक बैंक से रुपये निकाल कर बाइक से लौट रहे व्यक्ति से विगत महीने हुई छिनैती मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जिसमें नैनी थाना क्षेत्र के चक गरीबदास मामा भांजा तालाब निवासी मुकद्दर निषाद उर्फ मुकद्दर पुत्र स्व रामदुलारे घटना में शामिल था जो अब तक पुलिस के हाथ से दूर है। उक्त वांछित आरोपी मुकद्दर के घर रविवार की थाना प्रभारी घूरपुर पहुंचे गांव में मुनादी करवा कर न्यायालय से जारी कुर्की का नोटिस चस्पा किया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश और निर्देश के क्रम में उक्त कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.