गोंडा, मार्च 10 -- कटरा बाजार, संवाददाता। पांच माह पूर्व छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस कामयाब रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छीना गया जेवर और नकदी के साथ एक घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दानिश खां पुत्र शकील खां निवासी ऊँचेपुरवा हलधरमऊ के द्वारा सूचना दी गई थी उनकी माँ नसरीन बेगम 18 अक्तूबर को दवा लेने गोण्डा गई थी। वापस आते समय चौरी चौराहा से बैट्री रिक्शा से घर आ रही थी कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनका बैग लेकर भाग गये। इसमें करीब तीस हजार रुपये व कुछ गहने थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर हलधरमऊ रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध रूप से खड़े तीन लोग...