जौनपुर, दिसम्बर 12 -- सुइथाकला। थाना सरपतहां क्षेत्र में गुरुवार की रात में एक युवक से बाइक छीनने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाईकी और पुलिस को सौंप दिया। बघवारा गांव निवासी पंकज यादव गुरुवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे पट्टीनरेन्द्रपुर सरायमोहिउद्दीनपुर मार्ग डेहरी गांव के पास घर से खाना लेकर मरीज को देने बाईक से शाहगंज जा रहा था। इतने में दो बदमाश बाइक से आए और तमंचे के बल से बाइक छीनने लगे। इतने मे पंकज ने चिल्लाया। इसपर ग्रामीणों ने पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। दोनों बदमाश थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस दोनों को थाने ले गई। भागे हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...