अमरोहा, मार्च 18 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने छिनैती की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई रकम में से 4600 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने शहर की दो पॉश कॉलोनियों के मंदिरों से दानपात्र के रुपये चोरी करने की घटनाएं भी स्वीकार की।एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अल्हेदादपुर कलां निवासी महाराज सिंह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अमरोहा शहर में लकड़ा चौराहे पर चूना भट्टी से सामान खरीदने आए थे। उनके थैले में करीब 5000 रुपये थे। खरीदारी करते समय एक युवक उनका थैला छीनकर फरार हो गया था। शोर सुनकर जमा लोगों ने आरोपी की पहचान मोहल्ला किशनगढ़ निवासी प्रिंस के रूप में की थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.