बेगुसराय, मार्च 13 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सफलता मिली है। सीसीटीवी कैमरे से खंगाले गए साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय सहनी के अनुसार एक सोना का चैन,एक सोना का चकती,दो जितिया बरामद किया गया है। अवध तिरहुत रोड सुधा डेयरी एवं राजेन्द्र रोड वाटिका चौक के पास दो महिलाओं से चैन छिनतई के मामलें में पुलिस टीम के द्वारा 12 घंटों के अन्दर दोनों अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना में प्रयुक्त एक राइडर बाइक, एक एंड्रॉयड मोबाईल भी बरामद हुआ है। दूसरी पीड़ित महिला झमटिया बछवाड़ा निवासी चंदन महतो की 27वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी से राज...