देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के डीएम मोड़ के पास व्यापारी मो. इंताज अंसारी व मो. एनुल अंसारी से 2 लाख रुपए छिनतई मामले में गुरुवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच शुरु कर दी गयी है। पुलिस टेक्निकल व आधुनिक तरिके से मामले की जांच कर अज्ञात बदमाशों की पहचान में जुटी हैं। पीड़ित ने पुलिस को अपराधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है, जिसके आधार पर अनुसंधान की जा रही है। बता दें कि घटना बुधवार अहले सुबह की है। प्राथमिकी में जिक्र है कि दोनों पशु व्यापारी सुबह लगभग 5 बजे एक बाइक पर सवार होकर मोहनपुर हाट जा रहे थे। जैसे ही झालर पंचायत के डीएम मोड़ के पास पहुंचे, तीन अज्ञात व्यक्ति एक बाइक से उनके पास पहुंचे। एक ने गाड़ी रोकने कहा। दूसरे ने कमर से पिस्टल निकाल कर कनपट्टी में सटाते हुए जान मा...