जमशेदपुर, जून 30 -- कमलपुर थाना क्षेत्र में मारपीट कर 40 हजार रुपये नकद और मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपी सोमवार को एडीजे-6 की अदालत से बरी हो गए। आरोपी विक्रम सिंह उर्फ विक्की और रामकुमार महतो को साक्ष्य के अभाव में निर्दोष करार दिया गया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विद्या सिंह ने पैरवी की। अधिवक्ता ने बताया कि मामले के 13 गवाहों का अदालत में परीक्षण हुआ, लेकिन दोष सिद्ध नहीं हो पाने के कारण दोनों आरोपियों को लाभ मिला। यह भी पढ़ें- Begusarai News साक्ष्य के अभाव में अभियुक्तों को मिला संदेह का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...