मोतिहारी, मई 29 -- कल्याणपुर,निसं.। पुलिस ने देसी पिस्टल के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों गिरफ्तार किया। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति भाग्यनगर गांव के पास तीन हथियार का भय दिखाकर मोबाइल छिनने का प्रयास कर रहे थे। जिसमें एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने लाया।कल्याणपुर थाना के डेरवा मठिया निवासी नितीश कुमार को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान नितीश ने बताया कि वह एवं उनके साथी सूनसान जगह पर राहगीरों को हथियार का भय दिखाकर मोबाइल व पैसा लूट लिया करते थे। यह भी पढ़ें- छिनतई करने वाले गिरोह के पांच धराए इसके साथ ही हाट व मेला बजार में चालाकी से पाकेट एवं हाथ से मोबाइल झपटा मारकर छिन लेते हैं। पुलिस अभिरक्षा में लिय...