रिषिकेष, फरवरी 16 -- ग्राम पंचायत छिद्दरवाला क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुलदार ने क्षेत्र में अपनी चहलकदमी शुरू कर दी है और उजाले में ही घनी आबादी के बीच घूमता हुआ देखा जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत है। रविवार देर शाम गुलदार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा के घर के आंगन से कुत्ते को उठा लिया। यह पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि गुलदार कुत्ते को अपने जबड़े में दबोचकर ले जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच गुलदार की बढ़ती मौजूदगी से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.