बगहा, मार्च 10 -- पिपरासी,एक संवाददाता। बहुप्रलक्षित छितौनी तमकुही रेल परियोजना के जद में आए जमीनों के मुआवजा देने की प्रक्रिया सरकारी स्तर पर शुरू कर दी गई है। इसके लिए अधग्रिहीत जमीन के लिए चन्हिति किसानों को मुआवजा देने के लिए अंचल के तरफ से नोटिस देने कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ शशिकांत यादव ने बताया कि छितौनी तमकुही रेल परियोजना के लिए पूर्व में जो जमीन अधग्रिहीत की गई थी। उससे अधिक जमीन दुबारा कुछ चन्हिति स्थानों पर अधग्रिहीत की जा रही है। कारण कि पूर्व में केवल रेलवे लाइन के लिए ही जमीन अधग्रिहीत किया गया था लेकिन अब स्टेशन, यार्ड व अन्य कार्यों के लिए भी जमीन की आवश्यकता है। वहीं रेल लाइन में बांसी नदी भी पड़ रही है। इसको देखते हुए बांसी नदी के लिए भी रेलवे लाइन के सटे जमीन ली जा रही है। कारण कि बांसी नद...