वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, हिटी। वीडीए ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। शिवपुर वार्ड में अहिरान चमांव में कलावती देवी, आशुतोष सिंह व अजय यादव की ओर से लगभग ढाई बीघा में तथा पिसौर पेट्रोल पम्प टंकी के पास अज्ञात की ओर से 1.5 बीघा में प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। दशाश्वमेध वार्ड में छितौनी में कॉलोनाइजर आनंद पटेल द्वारा लगभग 5 बीघा तथा विनोद यादव और अनिल मिश्रा द्वारा लगभग 6 बीघा में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा लोहता में कोटवां गांव के हैबतपुर कस्बे में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.