संतकबीरनगर, जनवरी 24 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के विकास खण्ड बेलहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत छितरापार में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां की हर जन सुविधा बदहाली का शिकार है। सड़क से लेकर नालियां तक टूट जाने का दंश ग्रामीण व राहगीर भुगत रहे हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में आबादी से बाहर बना सामुदायिक शौचालय भी बदहाली का शिकार है। पंचायत भवन में जाने की बड़ी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। गांव में पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं हो सका है। जो नालियां हैं वे गंदगी से जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं की गई। इन सबका खामियाजा ग्रामीणों को आने वाली बरसात में जलभराव भुगतना पड़ेगा। छितरापार गांव की सड़क सड़क जगह-जगह टूट गई है। सड़क के किनारे दोनों तरफ बहुत पहले पानी निकासी के नालियां बनाई गई हैं। बहुत प...