नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- दुनियाभर में कई जगहों पर चल रहे युद्ध के संकट के बीच एशिया में एक जंग और छिड़ गई है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद दोनों देशों में जबरदस्त गोलीबारी चल रही है। थाईलैंड ने अमेरिकी की मध्यस्थता में चल रहे सीजफायर एग्रीमेंट की वार्ता भी रोक दी है। थाई सेना के मुताबिक कंबोडिया की तरफ से हुई गोलीबारी में उनका एक सैनिक मारा गाय था। इसके बाद इधर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। मेजर जनरल विंथाई सुवारी ने कहा कि चोंग अन मा पास के करीब कंबोडियाई सेना गोलीबारी करती है। वहीं कंबोडिया का कहना है कि थाईलैंड के सैनिकों ने पहले उकसावे की कार्रवाई की थी। थाईलैंड ने कहा है कि सीमा से सटे गांवों से करीब 70 फीसदी लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। अक्टूबर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.