पाकुड़, फरवरी 24 -- आईआरएस कीटनाशक छिड़काव को लेकर प्रखंड के सभी सहियाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ मुकेश बेसरा के उपस्थित में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छिड़काव से संबंधित टेक्निकल एवं कीटनाशक के महत्व के बारे में कर्मियों को बताया गया। डॉ़ मुकेश बेसरा ने बताया कि प्रखंड के 12 कालाजार प्रभावित गांवों में आईआरएस स्प्रे के तहत सिंथेटिक पाईरोथ्राइड 0.5 प्रतिशत नामक कीटनाशक का छिड़काव 26 फरवरी से शुरू किया जाएगा जो क्षेत्र में 45 दिनों तक चलेगा यानि 10 अप्रैल तक छिड़काव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालाजार संक्रमित मादा बालू मक्खी के काटने से फैलता है। जिसमें दो सप्ताह से अधिक बुखार मलेरिया रोधी दवा खाने पर भी ठीक नहीं होना, भूख नहीं लगना, वजन घट जाना...