पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। छिटपुट विवादों के बीच जिले में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न हो गया। होली पर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एसपी सुकीर्ति माधव,एएसपी विक्रम दहिया समेत पुलिस अफसरों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुनगढ़ी तिराहे और जहानाबाद में हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खा निवासी करन पुत्र प्रदीप कुमार ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि चार मार्च को सुबह दस बजे वह गैस चौराहा की ओर से गौहनिया चौराहा की ओर जा रहा था। सुनगढ़ी तिराहे पर अज्ञात युवकों ने नशे की हालत में उसे रोक लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके सिर में चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.