हापुड़, फरवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा वाहनों को रोककर चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टोल प्रशासन ने साफ किया है कि दुर्घटनाओं से बचाव और जाम की स्थिति रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ वाहन चालक टोल के आसपास गलत तरीके से गाड़ियां खड़ी कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। प्रोजेक्ट मैनेजर इंद्र प्रताप ने बताया कि टोल प्रबंधन की ओर से लगातार प्रयास किया जाता है कि मार्ग पर यातायात सुचारू बना रहे। उन्होंने कहा कि समय-समय पर शिफ्ट इंचार्ज राजेंद्र सिंह और कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे वाहनों को सही स्थान पर खड़ा कराएं और गलत तरीके से पार्किंग करने वालों को समझाएं। यदि कोई चालक अवैध तरीके से ...