गुमला, अप्रैल 3 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपी कमिल टोप्पो को छेरियाटोंगरी जंगल से गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग को भी हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण पैसों के लेन-देन का विवाद था। मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी के बीच पहले से ही पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों बेंगलुरु में काम करते थे। जहां लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। गांव लौटने के बाद भी यह तनाव बना रहा। पिछले सोमवार की देर शाम राजेंद्र मिंज अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ डीपाखोइर में टमाटर खरीदने गया था। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी कमिल टोप्पो ने एक नाबालिग के साथ ...