छिंदवाड़ा, जून 22 -- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह ऐ दर्दनाक हादसा हो गया जंहा एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे, हादसे में 6 लोगों के मौत की सूचना है तो वहीं करीब 20 मजदूर घायल बताये जा रहे है, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं है ओर घायलों को 108 की सहायता से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। टक्कर के बाद पिकअप घर में जा घुसी। इस दौरान मकान में मौजूद 3 लोग भी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने भी अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। हादसा छिंदवाड़ा जिले के बेतुल नेशनल हाइवे टेमनी खुर्द के पास सोमवार सुबह करी...