नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Lava Bold N4 Lite Launched in India: बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Lava ने अपना नया Bold N4 Lite भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 5000mAh की बैटरी, Android 16 Go Edition और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी शामिल है। लॉन्च ऑफर के तहत इसकी कीमत 8000 रुपए से कम रखी गई है। Lava Bold N4 Lite में बड़ी LCD स्क्रीन, Unisoc प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। जानें फोन की कीमत और सेल डेट: Lava Bold N4 Lite की कीमत Lava Bold N4 Lite की रेगुलर कीमत 8,099 रुपए है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे 7,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। फोन को Empire Gold और Ghost Silver कलर में पेश किया ...