नई दिल्ली, जुलाई 20 -- बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, मोबाइल सिम लेने और कई दूसरी सेवाओं तक, हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए UIDAI लगातार Aadhaar से जुड़ी डिजिटल सेवाओं को आसान बनाने पर काम कर रहा है। इसी दिशा में लॉन्च किए गए नए Aadhaar App को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐप ने अब 4 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, इसके जरिए 11 लाख से ज्यादा Address Update भी किए जा चुके हैं। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक लगभग 40 लाख लोगों ने Aadhaar App की मदद से अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है। इससे साफ है कि लोग अब Aadhaar से जुड़े कामों के लिए दफ्तर जाने की बजाय मोबाइल ऐप का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ऐप सिर्फ Address Update तक सीमित नहीं है। इसके जरिए डिजिटल Aa...