बाराबंकी, दिसम्बर 6 -- बाराबंकी। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए रात में सीमावर्ती सात जनपदों से सटी जिले की सीमाओं पर रात में चेकिंग व गस्त बढ़ा दी गई है। सीमाओं पर रात में बैरियर लगाई गई है। सात ही रात में जिले के बाहर जाने वाले व आने वालों की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। ठंडक में बढ़ जाती हैं घटनाएं: भीषण ठंड होने पर आम आदमी घरों में रजाईयों में दुबका रहता है। इसका फायदा चोरे बदमाश उठाते हैं। जिससे ठंडक में चोरी आदि की घटनाएं अधिक हो जाती हैं। एक बार फिर से ठंडक ने दस्तक दे दी है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में होती हैं अधिक घटनाएं: ठंड में चोरी आदि की घटनाएं बढ़ती हैं। पुलिस महकमा मानता है कि आसपास के जिलों के अपराधी ठंडक में जनपद में चोरी आदि की वारदात को अंजाम दे...