मोतिहारी, नवम्बर 15 -- मोतिहारी, निसं। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर के दो जगहों एम एस कॉलेज व डायट भवन स्थित मतगणना केंद्र पर भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। मतगणना केंद्र में प्रवेश से पूर्व प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की जांच के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जा रही थी। दोनों मतदान केंद्रों पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मतदान केंद्र के तरफ लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। केवल इंमरजेंसी वाहनों को जाने दिया जा रहा था। तीन लेयर में सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। इसमें आईटीबीपी, सीआरपीएफ के साथ बिहार पुलिस अधिकारी व जवानों की तैनाती की गई थी। मतगणना केंद्र के 500 मीटर की दूरी पर आईटीबीपी व बिहार पुलिस के अधिकारी व जवान की तैनाती किया गया था। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मतगणना के...