आगरा, अप्रैल 6 -- छावनी क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति अब लोगों के लिए आफत बन गई है। जगह-जगह सड़क के बीच टूटे और खुले मैनहोल हादसों को खुला न्योता दे रहे हैं। इनमें गिरकर आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद छावनी परिषद के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। छावनी क्षेत्र इस समय बदहाल स्थिति में है। यहां की प्रमुख सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह मैनहोल के ढक्कन टूटे पड़े हैं। हादसों से बचाव के लिए लोग खुद ही इंतजाम कर रहे हैं। मैनहोल के पास लकड़ी, पत्थर और डंडे लगाकर लोगों को चेतावनी देने की कोशिश की जा रही है, ताकि कोई हादसा न हो। इसके बावजूद रात के समय यहां की सड़कों पर खतरा और बढ़ जाता है। हाल ही में एक कार टक्कर लगने के बाद सड़क किनारे नाले में गिर गई थी। इसमें चालक की जान बाल...