बस्ती, मार्च 2 -- छावनी। कस्बा सहित आसपास के बाजारों में रंगों के पर्व होली के नजदीक आते ही रंग व गुलाल की दुकान सज गई है। दुकानों पर सजे रंग, गुलाल व पिचकारी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार होली पर फरसा, हथौड़ी, बांसुरी, गिटार, छाता पेंसिल, गदा, धनुष बाण एवं पशु पक्षी की शक्ल सहित विभिन्न आकारों में पिचकारियां तथा विभिन्न प्रकार के मुखौटे मौजूद हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये कीमत तक पिचकारी हैं। बाजार में हर्बल गुलाल व रंगों की अब मांग भी अधिक है। छावनी कस्बे में दुकानदार गणेश मोदनवाल ने बताया कि इस बार होली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसके चलते दुकानदारों ने होली से एक सप्ताह पूर्व ही पर्व पर बिकने वाले सभी सामानों को दुकानों पर सजाना शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.