अलीगढ़, मई 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को लेकर शाहजमाल इलाका पुलिस छावनी तब्दील कर दिया गया। कई थानों की पुलिस बल के साथ पीएसी-आरएएफ तैनात की गई थी। कई बैरिकेडिंग लगाए गए, जहां पहली पाली की नमाज में लोगों को रोकने पर कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। आरोप था कि ईदगाह में जगह खाली होने के बावजूद उन्हें रोका गया। हालांकि अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। इसके चलते नमाज आधा घंटा देरी से हुई। ईद को लेकर शहर में सेक्टर स्कीम लागू करते हुए मजिस्ट्रेट व सीओ की ड्यूटी लगाई गई थी। संवेदनशील इलाकों, मिश्रित आबादी में सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी रखी गई। वहीं, शाहजमाल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यहां डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी नीरज जादौन खुद मौजूद रहे। उन्होंने ईदगाह परिसर व आसपास के क्षेत...