रामगढ़, मार्च 20 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। भारत की आगामी जनगणना 2027 पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक आधारित होगी। इस बार जनगणना का सारा कार्य और आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल मोड में किया जाएगा। जिसके लिए विशेष रूप से टैबलेट, मोबाइल और लैपटॉप का उपयोग होगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के कुशल संचालन हेतु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के पत्र के आलोक में चार्ज रामगढ़ कैंट शहरी छावनी परिषद कोषांग का गठन कर दिया गया है। ​​शहरी चार्ज के अंतर्गत रामगढ़ शहर के सभी आठ वार्डों में शीघ्र ही जनगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बताया गया डिजिटल माध्यम अपनाने से आंकड़ों की शुद्धता और गणना की गति में वृद्धि होने की उम्मीद है। प्रगणक घर-घर जाकर सीधे डिजिटल डिवाइस में डेटा फीड करेंगे। जिसमें कागजी कार्रवाई कम होगी। डेटा प्रोसेसिंग जल्द पूरी हो सकेगी। छावनी परिषद सीइओ...