बरेली, सितम्बर 30 -- नदी संरक्षण, पर्यावरणीय पुनर्स्थापना और हरित विकास की दिशा में बरेली छावनी परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में 30 सितंबर को "सेविंग द रिवर नकटिया से नाथ गंगा" अभियान का आयोजन किया गया। व्यापक अभियान में उत्तर भारत, भारतीय सेना तथा अन्य सहभागी हितधारकों ने सक्रिय सहयोग किया। डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में बरेली छावनी परिषद ने नकटिया नदी के पुनर्जीवन, नदी तटों के पर्यावरणीय संरक्षण तथा नकटिया से नाथ गंगा तक एक सतत हरित कॉरिडोर विकसित करने की पहल को एक समन्वित जमीनी अभियान के रूप में आगे बढ़ाया है। इस अवसर पर भारतीय सेना के जवानों, बरेली छावनी परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य सहभागी संस्थाओं ने चिन्हित नदी क्षेत्रों में सामूहिक श्रमदान किया। अभियान के महत्वपूर्ण घटकों पर 11,000 पौधों का रो...