रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ महिला जनाधिकार मंच की प्रदेश अध्यक्ष मधु गुप्ता के नेतृत्व में महिला जनाधिकार मंच की रामगढ़ इकाई न्यू महिला कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने छावनी परिषद अधिशासी पदाधिकारी विवेक कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर छावनी परिषद अधिशासी पदाधिकारी सीईओ विवेक कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की अहम भागीदारी होती है। छावनी परिषद क्षेत्र में रहनेवाले सभी नागरिकों को जितनी भी समस्याएं होगी उनके निराकरण का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने न्यू महिला कल्याण समिति के सदस्यों को अपने स्तर से पूर्ण सहयोग करने की बात कही। यह भी पढ़ें- नवागत उपायुक्त से चैम्बर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, विकास में सहयोग का भरोसा इस अवसर पर प्रदेश ...