रामगढ़, मई 18 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद चार्ज शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय जनगणना का कार्य जोर-शोर से शुरू हो चुका है। प्रथम चरण के तीसरे दिन सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का दौरा तेज रहा। सभी ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का दौरा कर नजरी नक्शा तैयार करने का काम पूरा कर लिया है। शहर को कुल 203 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में बांटा गया है। प्रस्तावित ब्लॉकों में 600 से 800 मकान सूचीकरण करना है। इस पूरे कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 186 प्रगणक और 35 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। तीसरे दिन कार्य के तहत सभी प्रगणकों ने कार्य पूरा कर लिए। अपने-अपने ब्लॉक के नजरी नक्शे में सभी आवासीय और गैर-आवासीय संरचनाओं को चिन्हित कर दिया है。 यह भी पढ़ें- रामगढ़ में डिजिटल जनगणना का पहला चरण शुरू, 14 जून तक घर-घर जुटाई जाएगी जानकारीआज सर्वे...