रामगढ़, जून 13 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। स्थानीय छावनी जनरल अस्पताल में 14 जून को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। मानव सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ​शिविर का विधिवत उद्घाटन छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह दीप जलाकर करेंगे। पुनीत कार्य में आम जनता को प्रेरित करने के लिए मुख्य अधिशासी अधिकारी स्वयं शिविर के फर्स्ट डोनर बनकर रक्तदान करेंगे। ​इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी। इसके साथ ही, रक्त संग्रहण और तकनीकी प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सदर अस्पताल से डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की एक विशेष टीम शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में आज रक्तदान शिविर, रक्तदान कर बचाएं ...