मेरठ, अप्रैल 9 -- छावनी क्षेत्र के बाजारों को चकाचक रखने के लिए अब रात में विशेष सफाई अभियान और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की गई है। कैंट बोर्ड की अनुबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने बाजार बंद होने के बाद मोर्चा संभाल लिया है ताकि सुबह व्यापारियों और ग्राहकों को साफ-सुथरी सड़कें मिलें। सीईओ जाकिर हुसैन ने कहा कि एक प्रयोग के तौर पर इसे शुरू किया गया है। कैंट बोर्ड की ओर से ​सदर बाजार, हनुमान चौक, शिव चौक और आबूलेन जैसे व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों में यह नई व्यवस्था लागू की गई है। सुपरवाइजर दीपक कुमार और मुकुल गहलोत के नेतृत्व में टीम शाम ढलते ही सक्रिय हो जाती है। व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना कूड़ा सड़कों पर न फेंककर, बोर्ड द्वारा संचालित ई-रिक्शा वाहनों में ही डालें। सड़कों के किनारे चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड और मछली-कबाब ...