फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 8 -- फर्रुखाबाद। छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी अनिंद्या दे ने बताया कि छावनी क्षेत्र फतेहगढ़ में अतिक्रमण हटाये जाने को 26 नवंबर को सुबह एक ड्राइव चलायी जानी थी। इसके लिए जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को नामित किया था। मगर उस दिन एसआईआर कार्य की व्यस्तता की वजह से नायब तहसीलदार ने अनुपलब्धता जतायी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को फिर से पत्र लेकर 9 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नायब तहसीलदार को उपस्थित रहने को निर्देशित किए जाने की अपेक्षा की है। इस दौरान स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...