प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज छावनी क्षेत्र में अ‌वैध रूप से रहने वालों को अब मकान खाली करना पड़ेगा। पहले मतदाता सूची से नाम कटा। अब मकानों से हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। नई छावनी क्षेत्र में 60 ऐसे घरों को चिह्नित किया गया है, जिसमें अवैध तरीके से रह रहे हैं। छावनी क्षेत्र में अवैध रूप से रहने वालों का दो साल पहले सर्वे किया था। सर्वे के बाद नोटिस दिया गया। लोगों से मकानों के दस्तावेज मांगे गए। रक्षा संपदा कार्यालय में लोगों ने अपना पक्ष रखा। कम से कम तीन बार जनसुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि एक भी व्यक्ति स्थायी या पट्टा पर दी गई जमीन पर मकानों के निर्माण का दस्तावेज नहीं दे पाया। सर्वे में 300 परिवार अवैध रूप से रहते पाए गए। सर्वे और जनसुनवाई के बाद पहले चरण में अवैध रूप से रहने वाले 60 परिवारों को हटाने के लिए चिह्नित किया गया। बत...