वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नेपाली कोठी (छावनी क्षेत्र) स्थित होटल वेस्ट इन में शनिवार को संदिग्ध हाल में 25 वर्षीय युवती की पीठ में गोली लग गई। युवती को उसका प्रेमी चुपके से मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले गया, जहां गोली निकाल ली गई है। फिलहाल युवती वहीं भर्ती है। आरोप है कि किसी विवाद के बाद युवक ने ही गोली चलाई थी।अस्पताल में दर्ज कराए गए पते के आधार पर सूचना मंडुवाडीह पुलिस को दी गई। दूसरे दिन रविवार को मंडुवाडीह पुलिस ने कैंट पुलिस को सूचना दी, तब घटना सामने आ सकी। कैंट पुलिस ने मां की तहरीर पर कपसेठी के चकलोला निवासी युवक शुभम राय उर्फ बंटी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार शुभम और गाजीपुर के नोनहरा क्षेत्र की युवती के बीच प्रेम संबंध है। युवती मां और भाई के साथ मंडु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.